सारण :बिजली की करेंट से महिला की मौत

—–
इसुआपुर ( सारण ) :-
इसुआपुर थाना क्षेत्र के सहवाँ गाँव के बिजली का करंट लगने से मंगलवार को मौके पर हीं एक महिला अनिता देवी की मृत्यु हो गयी । बताया जाता है की सहवाँ गाँव के बिरेन्द्र सिंह के पुत्र मंटू सिंह की शादी 2008 में इसुआपुर थाना क्षेत्र के हीं शुम्भा गाँव के श्री भगवान सिंह की पुत्री अनीता से हूई थी । अनीता के दो बेटे 7 साल और 3 साल के हैं । वहीं बताया जाता है की शाम को अनिता बाथरूम में नहा रही थी और नहाने के क्रम में हीं मोटर का स्वीच आफ करते समय करंट की चपेट में आ गयी ।
——
न्यूज़ इनपुट -संगम बाबा




Recent Comments