सिवान :दारौंदा में दलित के घर में आग लगने से घर सहित सम्पति जल कर राख
———————————–
*रविन्द्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट*
———————————–
दारौंदा प्रखंड के सिरसाव मठिया शिव मंदिर के पास बसे दलित बस्ती में मोख्तार मांझी के पलानीनुमा घर मे आग लग जाने से घर मे रखे अनाज,कपड़े एवं हजारो की संपत्ति जल कर राख हो गई।
घटना के बारे में बताया जाता है कि दोपहर खाना बनाने के क्रम में माचिस की तीली जला रही उनकी लड़की का हाथ जला तो उसने हाथ को झाड़ कर फेकी उसी क्रम में माचिस की तीली से पलानी में आग लग गई।
मोख्तार मांझी काफी गरीब है उनकी तीन लड़की और एक लड़का है अब रहने के लिए घर नही है।घर के लिए रोजी रोटी ब्लॉक प्रमुख के यहाँ चपरासी का काम कर के उस पैसे से घर के लिए भोजन लाते है। लेकिन अब घर बिना ओ सड़क पर आ गए है।




Recent Comments