
सीवान/ नई दिल्ली [18 सितंबर ]भारतीय रेल के वाराणसी मंडल के सांसद सदस्यों के बैठक में सीवान के सांसद ओमप्रकाश यादव ने सीवान, मैरवा, जीरादेई व दुरौंधा स्टेशन के विकास का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। सांसद के निजी सचिव दिनेश चंद्र पांडेय ने बताया कि बैठक में सांसद श्री यादव ने सीवान जंक्शन में सिसवन ढाला पर आरओबी निर्माण कार्य शुरू करने हेतु आवश्यक औपचारिकता पूरी करने जल्द से जल्द इस बहुप्रतिक्षित कार्य को शुरू करने का आग्रह किया। साथ ही साथ उन्होंने सीवान जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो व तीन पर शौचालय निर्माण किए जाने की मांग की । उन्होंने ने विद्यार्थियों व मरिजों की सहूलियत की दृष्टि से सीवान से वाराणसी के लिए इंटरसिटी ट्रेन चलाये जाने की आवश्यकता पर जोर दिया ।
सासंद ने मैरवा स्टेशन पर यात्रियों की लंबे समय से प्रतिक्षारत कई मांगों को उठाया है। जिसमें मैरवा स्टेशन पर पेयजल की समस्या, स्टेशन पर पानी टंकी की समस्या का समाधान, प्रथम श्रेणी प्रतिक्षालय का बंद रहना, स्टेशन की आय अधिक होने के बाद भी कई अन्य ट्रेनों का ठहराव नहीं होना शामिल रहे। छपरा मथुरा, चंडिगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस और आम्रपाली एक्सप्रेस के मैरवा स्टेशन पर ठहराव की मांग भी की । उन्होंने मैरवा स्टेशन के आरक्षण काउंटर का समय विस्तार कर के पूरे दिन खोलने की मांग व स्टेशन परिसर मे पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की ।
सांसद ने जीरादेई स्टेशन पर विभिन्न यात्री सुविधाओं की मांग को प्रमुखता से बैठक मे उठाया है। जिनमें स्टेशन परिसर मे पेयजल की समस्या, प्रकाश की उचित व्यवस्था, आरक्षण काउंटर की नियमित व्यवस्था और गोरखपुर इंटरसिटी की नियमित ठहराव शामिल हैं ।
उन्होंने दुरौंधा स्टेशन पर पेयजल एवं प्रकाश की उचित व्यवस्था पर रेल मंत्रालय से शीध्र पहल करने का अनुरोध किया ।
दुरौंधा स्टेशन के समीप उजाय गांव में पहले से ढाला के निर्माण हेतु सुझाव सांसद के पूर्व के अनुरोध पर काम शुरु करने की बात भी बैठक में कही गई।
सासंद के निजी सचिव ने बताया कि नई दिल्ली के रेल भवन में मंगलवार को आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में वाराणसी मंडल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी संसदीय क्षेत्रों के सांसद सहित रेलवे की ओर से महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल, सभी जोनों के वरिष्ठ व अन्य विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति रही। महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल जी ने जल्द से जल्द बैठक मे प्रमुखता से उठाये गयेे सभी मांगो की दिशा में सकारात्मक कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया है। सांसद सीवान की मांगों पर शीध्र मंत्रालय की ओर से भी व्यापक पहल करने की बात कही गई है।
इनपुट : परमार डाॅट काॅम – सीवान
नई दिल्ली में आयोजित रेलवे की बैठक में सीवान सासंद ने उठाए जनहित के कई मुद्दे




Recent Comments