🔴🔴पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया🔴🔴

👈शहनवाज आलम” दैनिक खोज खबर “पूर्णिया👉


पूर्णिया में ठंड ने पिछले तीस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. आज सोमवार की अहले सुबह पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. जो की सामान्य स्तर से काफी कम है. जिसके बाद से पूर्णिया में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. लोग अपने घरो में दुबके बैठे हुए हैं. वहीँ मौसम विभाग के अनुसार पूर्णिया में तापमान तीस सालों में सबसे निचले स्तर पर पहुंचा है.।आप को बताते चले कि ठंड इन दिनों अपना रौद्र रूप दिखा रहा है। इसके इस रूप से हर ओर परेशानियां बढ़ गई है। घर हो या बाहर हर जगह ठंड का कहर लोगों को परेशान कर रहा है। हालाकि अन्य दिनों की तुलना में धूप पहले निकल गई लेकिन शीतलहरी के सामने धूप में गर्मी नदारत रही. धूप में बैठने पर भी गर्मी का एहसास नहीं हो रहा था. आम जनजीवन इस कड़ाके की सर्दी से पूरी तरह अस्त व्यस्त है.