ठन्डे पानी की लगाई छबील,मरू प्रदेश निर्माण मोर्चा कार्यकर्ताओ ने 
भैरु सिंह राजपुरोहत ब्यूरो चीफ-बीकानेर 
बीकानेर 5 जून। निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर आज पूरे देश प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है ,जगह जगह लोग ठन्डे पानी, शरबत, शिकंजी की छबीले लगा कर आम जन को आग्रह कर कर सेवा कर रहे है ।
बीकानेर में मरू प्रदेश निर्माण मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता भैरु सिंह राजपुरोहित , गोविन्द सिंह भावण्डा , हसन रजा डीडवाना सहित मोर्चा कार्यकर्ताओ ने ठन्डे पानी और नींबू शिकंजी की छबील लगा कर आम जन को आग्रह के साथ गर्मी में सेवा की ।
इस अवसर पर मरू प्रदेश निर्माण मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयवीर गोदारा ने छबील का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से युवाओ में सेवा भावना का संचार करते है और एक दूसरे को जोड़े रखते हैं ,धार्मिक भावना के साथ साथ यह कार्य सेवा भाव को बढ़ाते है और आज मरू प्रदेश के बीकानेर में हर धर्म हर वर्ग के लोग यह आयोजन जगह जगह कर एकता का परिचय दे रहे हैं और मरू प्रदेश बीकानेर में साम्प्रदायिक सौहार्द का जो माहौल है उससे अन्य लोगो को सिख लेनी चाहिये , देश प्रदेश में भाईचारा बना रहे जिससे देश प्रदेश तरकी के रास्ते पर अग्रसर हो , गोदारा ने सभी युवाओ को नेक कार्यो की बधाई दी ।