✍प्रणव वर्मा “दैनिक खोज खबर” मुरलीगंज
मुरलीगंज प्रखंड के रामपुर ग्राम में डेंजर क्रिकेट क्लब रामपुर के द्वारा टी-20 नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया । जिसमें कुल 8 टीम ने भाग लिया था जिसका फाइनल मुकाबला गुरुवार को रामपुर बनाम जोरगामा वारियर्स के बीच खेला गया ।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जोरगामा की टीमने मात्र 15 ओवर खेलकर 115 रन ही बना पाई। वहीं जवाब देने उतरी रामपुर की टीम ने 14वे ओवर में 7 विकेट खोकर 116 रन बनाकर खिताब अपने नाम कर लिया ।फाइनल मैच का उद्घाटन करने आये जिला परिषद राकेश राम ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यहाँ के युवाओं का जो उत्साह है यहाँ का धरोहर रहा है उन्होंने दोनों टीमों को आश्वासन दिलाते हुए कहा कि आप लोग राज्य या प्रखंड स्तरीय मैच करवाये मैं हर समय सहयोग करूँगा । रनर और विनर टीम को वहाँ उपस्थित अतिथियों द्वारा कप प्रदान किया गया । फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच अजय कुमार और मैन ऑफ द सीरीज बाबुल कुमार को दिया गया । जोरगामा टीम के कप्तान दिलीप चौरसिया को रनर कप जिला परिषद राकेश राम के द्वारा तथा रामपुर के कप्तान प्रशांत को विनर कप प्रदान किया गया ।
टूर्नामेंट में उद्घोषक का कार्य मिक्कू वर्मा और अमित यादव ने किया स्कोरिंग का कार्य पत्रकार रिप्पू वर्मा संभाल रहे थे तथा निर्णायक अनमोल और अमित रहे । टूर्नामेंट को सफल बनाने में कुंदन रजक,आशीष कुमार, आनंद वर्मा, मानस कर्ण, बिजल यादव तथा अन्य का सक्रिय योगदान रहा ।




Recent Comments