सिवान :फायरिंग मामले में चिकित्सिक ने दर्ज कराई प्राथमिकी
#परवेज अख्तर/सिवान
दारौंदा :दारौंदा बाजार से दो सौ मीटर पूरब बीके हॉस्पिटल में 21 मार्च की शाम अपराधियों द्वारा फायरिंग किए जाने के मामले में डॉक्टर ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले मेंचिकित्सक बी के सिंह के बयान पर दारौंदा थाना कांड संख्या 50/18 में तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। विदित हो कि बीके हॉस्पिटल पर 21 मार्च की शाम करीब 5.30 बजे मोटरसाइकिल पर हथियार से लैस तीन अपराधी हॉस्पिटल में घुसे। दो अपराधी अंदर घुसकर कंपाउंडर से पूछे कि डॉ. बीके सिंह कहा हैं। इतना पूछते ही दोनों अपराधी कंपाउंडर को पीटने लगे। जैसे ही कंपाउंडर भागा अपराधियों ने गोली चला दी। थानाध्यक्ष ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और अपराधी की पहचान कर शीघ्र ही गिरफ्तारी के लिए संदेहास्पद ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।




Recent Comments