● निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पाए गए अनुपस्थित

● अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का एसडीओ ने लिया जायजा

अमनौर(सारण)। पंचायतों में चल रहे सरकार के विभिन्न योजनाओं के जांच कर लौट रहे मढौरा एसडीओ योगेन्द्र कुमार ने अमनौर सीएचसी का औचक निरीक्षण किया. बुधवार को मढौरा एसडीओ योगेन्द्र कुमार अमनौर सीएचसी अचानक पहुचने की सुचना पर चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों में हडकंप मच गया. मढौरा एसडीओ ने सीएचसी का पुरा मुआयना किया. ओपीडी से लेकर ,एक्सरे रुम, प्रसुति वार्ड, कोविड वैक्सीनेशन रुम, थियेटर तथा दवा स्टॉक सहित होस्पिटल के सभी सुविधाओं का जायजा लिया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी गायब थे वहीं डेन्टिस्ट चिकित्सक भी ड्यूटी पर मौजूद नहीं पाये गये. जबकि प्रसुति वार्ड के बेडो पर सफेद चादर नहीं बिछाई गई थी. जिसे देख एसडीओ योगेन्द्र कुमार ने मौके पर उपस्थित चिकित्सक व कर्मियों को फटकार लगाते हुए कई दिशानिर्देश दिये. कहा कि किसी भी कीमत पर अनियमितता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. निरीक्षण के दौरान डॉ. आयुषी सिंह, ललन कुमार सिंह, पुष्पेन्द्र कुमार पियुष, रंजीत कुमार सिंह, रौशन द्विवेदी आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे. मालूम हो कि हरिजी हाईस्कूल अपहर का भी एसडीओ ने जायजा लिया.