
सुरक्षित हम सुरक्षित तुम अभियान जिले में टीकाकरण के लिए बन रहा वरदान
- फोन से जागरूक कर मिटाया जा रहा भ्रम
- फ़ोन कर हल्के लक्षण वालों को भी दी जाती है सलाह
सीतामढ़ी,17 जुलाई।
नीति आयोग द्वारा चलाया गया सुरक्षित हम और सुरक्षित तुम अभियान जिले में टीकाकरण को नई दिशा दे रही है। इस अभियान को नीति आयोग के द्वारा देश के 112 आकांक्षी जिलों में 8 जून को शुरुआत की गई थी। जिसका मकसद जिला प्रशासन,स्थानीय नेता, नागरिक, समाज और गैर सरकारी संगठनो के सहयोग से ऐसे रोगियों जिन्हें कोरोना के हल्के लक्षण दिखे उन्हें घर पर ही देखभाल के जरिये, जागरूकता अभियान के जरिये उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके । जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एके झा ने कहा कि सुरक्षित हम सुरक्षित तुम अभियान लोगों में जागरण लाने का प्रयास कर रहा है। जिससे 100 से अधिक लोगों ने इनके प्रयास से टीकाकरण कराया है।
350 से अधिक कॉल, 100 से ज्यादा टीकाकरण
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एके झा ने कहा कि सुरक्षित हम सुरक्षित तुम अभियान के प्रयास से से 100 से अधिक लोगों ने टीकाकरण कराया है। पिरामल के रविरंजन कुमार ने बताया कि आकांक्षी जिला सहयोग के अंतर्गत चल रही मुहिम सुरक्षित हम सुरक्षित तुम में सीतामढ़ी जिला में अबतक 6 स्थानीय गैर सरकारी संगठन एवं 30 से अधिक स्वयं सेवक के साथ साझेदारी करने में कामयाबी मिली है हैं। जो इस मुहिम के साथ जुड़कर नीति आयोग और पिरामल फाउंडेशन की देखरेख में अपनी सेवा बखूबी प्रदान कर रहे हैं। दरअसल सीतामढ़ी जिला में इस मुहिम के माध्यम से न सिर्फ होम केयर की सुविधा हल्के लक्षण वाले व्यक्तियों को दी जा रही है बल्कि साथ ही साथ जिले भर में अलग – अलग प्रखंडों में फ़ोन कॉल के माध्यम से जागरूकता अभियान को भी बखूबी चलाया जा रहा है। ताकि कोरोना टीकाकरण मे होने वाले अन्धविश्वास के दुष्प्रचार को भी कम किया जा सके। जिसके फलस्वरूप अधिक से अधिक संख्या में लोग टीका लगायें और भारत में मंडरा रही तीसरी लहर की रोकथाम की ओर सार्थक कदम समय रहते उठा सकें। इस पहल का ही नतीजा है कि विगत कुछ ही दिनों में जिला भर में 350 से अधिक कॉल किया गया है एवं 100 से अधिक लोगों ने टीका लगवाने का काम किया है। इसके साथ ही 24 ऐसे व्यक्ति जो किसी न किसी अन्धविश्वास की वजह से टीका लेने में डर रहे थे वह भी टीकाकरण को लेकर सकारात्मक हैं। इस अभियान में 6 स्थानीय गैर सरकारी संगठनों ने सार्थक सहयोग दिया है, जिनका नाम इस प्रकार है गाँव विकास मंच, ऑक्सफाम इंडिया , अदिथि संगठन , अमर त्रिशला सेवा आश्रम , चाइल्ड लाइन एवं सेण्टर फॉर सोशल अप्लिकेंट। इसके साथ ही सभी स्वयं सेवकों ने भी बखूबी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया हैI




Recent Comments