
मधुमेह के मरीजो मे बढ़ रहा है कंधो मे दर्द के साथ जकड़न की समस्या: डॉ. गोपाल
मोतिहारी आधुनिक जीवनशैली मे आजकल डायबिटीज यानी मधुमेह के मरीजो मे कंधो मे दर्द के साथ जकड़न की समस्या अधिक अधिक देखने को मिल रही है।
कंधे मे होने वाले दर्द के साथ जकड़न को फ्रोजन शोल्डर या पेरीअर्थराईटिस के नाम से जाना जाता है।
उक्त बाते मोतिहारी शहर के अगरवा माई स्थान के नजदीक स्थित गौतम बुद्ध फिजियोथेरेपी एवं दर्द उपचार क्लिनिक के निदेशक सह संचालक चंपारण के जाने माने फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. गोपाल कुमार सिंह ने कही।
डाॅ. गोपाल ने बताया कि फ्रोजन शोल्डर के मरीजो मे कंधे की हड्डीयो का धुमना मुश्किल हो जाता है। मरीज को उपर एवं पिछे के तरफ हाथ उठाने मे दर्द के साथ परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ऐसे मरीज का समय रहते सही उपचार नही होने पर जकड़न के साथ दर्द बढ़ने की वजह से दर्द वाले साइड मे सोने मे परेशानी होती है। इसके साथ ही पिछे का बटन खोलने मे, बाल बनाने मे और पर्स से पैसा निकालने मे कठिनाई होती है।
डाॅ. गोपाल ने बताया कि कंधो मे होने वाले दर्द के लिए दर्द नासक दवा का उपयोग कम से कम करना चाहिए।
लंबे समय तक अत्यधिक पेन किलर यानि दर्द की दवा लेने से उसका दुष्प्रभाव हमारे लीवर एवं किडनी पर पडता है तथा लीवर एवं किडनी संबधी परेशानी होने का खतरा बढ़ जाता है।
डाॅ. श्री सिंह ने कहा कि फ्रोजन शोल्डर यानी कंधो मे जकड़न के साथ दर्द का कारगर उपचार फिजियोथेरेपी है।
फिजियोथेरेपी के विशेष तकनीक पर आधारित मोबलाइजेशन एक्सरसाइज एवं अत्याधुनिक चिकित्सा मशीनो के द्वारा इससे निजात पाया जा सकता है।
मधुमेह के मरीजो मे बढ़ रहा है कंधो मे दर्द के साथ जकड़न की समस्या: डॉ. गोपाल




Recent Comments