दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 5 तीव्रता रिकॉर्ड हुई

तासीम अहमद 
नई दिल्ली 2 जून। आज सुबह दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5 थी। कहां-कहां महसूस किए गए झटके
रिपोर्ट्स के मुताबिक हरियाणा में रोहतक के पास जमीन के 22 किलोमीटर नीचे भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है।दिल्ली समेत उत्तर भारत में कई जगह भूकंप के झटके महसूस किए गए। खतरनाक जोन में है दिल्ली, 6 से ज्यादा तीव्रता वाला भूकंप मचा सकता है तबाही भू-वैज्ञानिकों ने भूकंप के खतरे को देखते हुए देश के हिस्सों को सीस्मिक जोन में बांटा है।
सबसे कम खतरा जोन 2 में है और सबसे ज्यादा जोन 5 में है। दिल्ली जोन 4 में है, यहां रिक्टर पैमाने पर 6 से ज्यादा तीव्रता वाला भूकंप भारी तबाही मचा सकता है। जोन 4 में मुंबई, दिल्ली जैसे शहर हैं। इनके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पश्चिमी गुजरात, उत्तर प्रदेश के पहाड़ी इलाके और बिहार-नेपाल सीमा के इलाके इसमें शामिल हैं। यहां भूकंप का खतरा लगातार बना रहता है।
क्यों आता है भूकंप?
पृथ्वी के अंदर सात प्लेट्स हैं, जो लगातार घूम रही हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं।