पट्टा आवंटन अभियान कल से
राजस्थान के बारां से फ़िरोज़ खान की रिपोर्ट
बारां, 13 अप्रेल। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग जयपुर के निर्देशानुसार डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के दिवस 14 अप्रेल 2017 से 12 जुलाई 2017 तक 90 दिवस की अवधि में प्रदेश में एक विशेष अभियान चलाकर पंचायतों के पट्टाहीन पात्र व्यक्तियों को आबादी भूमि के पट्टा एवं भूखण्डहीन पात्र व्यक्तियों को भूखण्ड आवंटित किए जाएंगे। बारां जिले में भी उक्त अवधि में पट्टा आवंटन अभियान चलाया जाएगा।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद रामजीवन मीणा के अनुसार बारां जिले में पट्टा आवंटन अभियान निर्धारित अवधि में प्रत्येक पंचायत समिति की एक व दो ग्राम पंचायतों के अटल सेवा केन्द्रों पर प्रातः 9.30 से सायं 6 बजे तक जारी रहेगा। अभियान के तहत शिविर स्थलों पर अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को लाभांवित किया जाएगा। शिविर के प्रथम दिन 14 अप्रेल 2017 को ग्राम पंचायत बमूलियाकलां, खैराली, सहरोद, दिलोद, मोखमपुरा, सेवनी एवं ढिकवानी के अटल सेवा केन्द्रों पर शिविर आयोजित होंगे।
यहां आयोजित होंगे शिविर
पट्टा आवंटन अभियान के तहत 17 अप्रेल 2017 को ग्राम पंचायत बिजौरा, रटावद, ढोटी, कडैयावन, अमलावदाआली, रेलावन, महोदरा में शिविर आयोजित होंगे। इसी प्रकार 20 अप्रेल 2017 को मिर्जापुर, बामला, बमोरी, घटाखेड़ी, पछाड, करवरीकलां, खुशियारा, 24 अप्रेल को सोरसन, तुलसां, आटोन, सेमली, ढोलम, सुवास, समरानिया, 27 अप्रेल को खजूरनाकलां, कलमण्डा, चरडाना, मुण्डक्या, गगचाना, गरड़ा, गदरेटा, 1 मई 2017 को नियाना, इकलेरा, मूण्डला बिसौती, कडैयानोहर, बमोरीघटा, बकनपुरा, नाटई, 4 मई 2017 को जलोदा तेजाजी, मण्डोला, दड़ा, भीलवाड़ा नीचा, गोरधनपुरा, बरूनी, खण्डासहरोल, 8 मई को मालबमोरी, बराना, बरलां, भूलोन, कल्पाजागीर, शौभागपुरा, बिची, 11 मई को काचरी, नारेड़ा, भैंसड़ा, कोटड़ापार, टांचा, दीगोदपार, खटका, 15 मई को सोरखण्डकलां, पाटेड़ा, मेरमाहचाह, जैपला, फूलबड़ौदा, छीनोद, गणेशपुरा, 18 मई को बालाखेड़ा, सम्बलुपर, कवाई, खोपर, दीगोदखालसा, रानीबड़ौद, राजपुर, 22 मई को भोज्याखेड़ी, फतेहपुर, मूसईगुजरान, बारई, सेतकोलू, किशनगंज, बैंहटा, 25 मई को महलपुर, मऊ, कोयला, अर्डान्द, बापचा, मानुपरा, कांकड़दा, मुण्डियर, 29 मई को उदपुरिया, पाटोन्दा, कोटड़ीसुण्डा, खुरी कडैयाहाट, सहजनपुर, बिलासगढ, शुभधरा, 1 जून 2017 को बड़गांव, बालदड़ा, बडां, खेड़लीगंज रतनपुरा, तीतरखेड़ी, झनझनी, बांसथूनी, पींजना, भोयल, 5 जून को पलायथा, अमलसरा, मियाड़ा, खरखड़ा राम, सकतपुर, गोडियामेहर, कचनारियाकलां, सकरावदा, बंजरंगढ, शाहबाद, 8 जून को पचेंलकला, पलसावा, थामली, कटावर, शेरगढ़, पाली, बंजारी, ख्यावदा, जलवाड़ा, बमनगवां, 12 जून को जारेला, बमोरीकलां, सीमली, कनोटिया, बड़ोरा, फलियां, कुम्भाखेड़ी, छतरगंज, सिमलोद, कस्बानोनेरा, 15 जून को भटवाड़ा, ईश्वरपुरा, माथना, रीछन्दा, किशनपुरा, तेलनी, हरनावदाशाहजी, बादीपुरा, पचलावड़ा, संदोकड़ा, 19 जून को बोहत, हिंगोनिया, तिसाया, अन्ताना, पटना, हान्याहेडी, दीगोदजागीर, नाहरगड़, परानिया, आगर, 22 जून को किशनपुरा, शाहपुरा, करनाहेड़ा, गोरधनपुरा, ननावता, निपानिया, कलमोदिया, सारथल, घट्टी, भंवरगड़ कस्बाथाना, औंगाड़, 29 जून को महुआ, रायथल, लिसाड़िया, केरवालिया, मोठपुर, पचपाड़ा, भावपुरा, बिलेण्डी, खांखरा, खण्डेला, देवरी, बीलखेड़ा माल, 3 जुलाई 2017 को तिसाया, सीसवाली, सुन्दलक, अटरू, जीरोद, चांचौडा, झरखेड़ी, पीथपुर, छीपाबड़ौद, टोडिया, रामगड़, बीलखेड़ा डांग, सनवाडा, 6 जुलाई 2017 को बमूलिया माता, ठीकरिया, बटावदा, कुंजेड, कुुण्डी, मूण्डला, गूगौर, अजनावर, राई, असनावर, बृजनगर, पीपलखेड़ी, बाल्दा एवं 10 जुलाई को बड़वा, जयनगर, फूंसरा, बैंगना, हाथी दीलोद, भुवाखेड़ी, देवरीजोध, खेडलाजागीर, पीपल्दाकलां, केलवाड़ा, दांता के अटल सेवा केन्द्रों पर शिविर आयोजित होंगे।




Recent Comments