अंबेडकरनगर बसपा विधायक को मिली धमकी
हसन आब्दी
Edited by azad nab
अंबेडकर नगर 17 जुलाई। बसपा विधायक को धमकी, सुधर जाओ दूर रहो पूर्व मंत्री बसपा विधान मंडल दल के नेता लालजी वर्मा को दी गई सुरक्षा आपको बताते चलें कि विधान मंडल कार्यालय लखनऊ को पत्र भेजा गया जिसमें साफ तौर लिखा हुआ था मैं अजय सिपाही व सुधीर सिंह मिंटू से दूर रहो पत्र मिलते ही लालजी वर्मा ने सुरक्षा की गुहार लगायी है।
सपा शासन काल में चुनावी रंजिश को लेकर जिला पंचायती अध्यक्ष के चुनाव में पूर्व मंत्री लालजी वर्मा की पत्नी शोभा वर्मा को 10 वोट खारिज करके हरा दिया गया मामला कोर्ट में विचाराधीन है वहीं 2017 के विधानसभा चुनाव में अजय सिपाही वल लालजी वर्मा के समर्थकों में जमकर बवाल हुआ था लालजी वर्मा के समर्थकों पर लाठी-डंडे और फायरिंग तक हुई थी।




Recent Comments