जमुनहा:स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डाइग्नोस्टिक सेंटर पर की छापेमारी
श्रावस्ती 17 जुलाई। जिले के जमुनहा क्षेत्र में चल रहे डायग्नोस्टिक सेन्टरो पर मिल रही गडबड़ियो की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की छापेमारी।
श्रावस्ती जनपद के तहसील जमुनहा के अंतर्गत मल्हीपुर के वीरगंज बाजार स्थित विशाल डायग्नोस्टिक सेन्टर पर SDM जमुनहा रमाकांत वर्मा व CHC प्रभारी मल्हीपुर डा0.अनिल कुमार सिंह ने दोपहर मे मिल रही शिकायतो के आधार पर छापेमारी कि।
जांच मे बोर्ड पर बिना डिग्री के डाक्टर का नाम लिखा मिला।साथ ही अल्ट्रासाउंड मशीन लोकल होने के साथ ही बेहद गन्दे कपड़े मे बंधी हुई मिली।तथा इसका इस्तेमाल भ्रूण परीक्षण हो रहा है या नही इसकी भी जांच की गयी। ऐसी गड़बड़ियां मिलने पर सेन्टर संचालक को कड़ी चेतावनी देते हुए डाक्टर की फोटो सहित डिग्री लिखने,तथा सही मशीन लगाने व रजिस्टेशन की असली कागज रखने के साथ ही सार्टिफिकेट के हिसाब से कार्य करने को कहा। दोबारा कोई गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी गयी।टीम ने जांच मे गडबड़ियां मिलने पर कड़ी फटकार लगाते हुए सेवाओ मे तत्काल सुधार लाने की चेतावनी दी।




Recent Comments