Θ बेतिया – *”द पावर ऑफ वन” में स्थान बनाने पर वरीय शिक्षक मोo कयूम अंसारी सर को TET STET उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ, (गोपगुट) पश्चिम चम्पारण की तरफ़ से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ !*

बच्चों में उद्यमी कौशल विकास पैदा करने को लेकर काम करने वाले कार्यक्रम गोइंग टू स्कूल के एक कन्वेशन कार्यक्रम में बगहा के शिक्षक कैयूम अंसारी ने अपनी जगह बनायी है। अंसारी ने यह स्थान ग्यारह जिलों के 500 शिक्षकों में से प्राप्त किया है। इस बावत जानकारी देते हुए शिक्षक कैयूम अंसारी ने बताया कि राजगीर में गोइंग टू स्कूल के तहत टीचर स्कील कन्वेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें ग्यारह जिलों से 500 शिक्षकों को चयनित कर शामिल किया गया था। जिनमें से पांच शिक्षकों को द पावर ऑफ वन में शामिल किया गया। उन पांच शिक्षकों में बगहा दो स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोइति के प्रधानाध्यापक कैयूम अंसारी शामिल है। इसमें मो कैयूम ने कर्म और साक्ष्य पर अपने विचारो को रखा था। जिसे गोइंग टू स्कूल के डायरेक्टर लीजा व प्रोग्राम पदाधिकारी किरन कुमार ने काफी सराहा। शिक्षक की उपलब्धि पर नगर, प्रखंड व जिले के शिक्षकों, समाजसेवियों, शिक्षा प्रेमियों में हर्ष व्याप्त है !
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षक मोo कयूम अंसारी के उपलब्धि पर TET STET उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ TSUNSS पश्चिम चम्पारण जिला कमिटी एवं TSUNSS बगहा 2 प्रखंड इकाई के तरफ़ से संघीय पदाधिकारी जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार “राउत” नें हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी !
उन्होंने बताया कि कयूम सर हमारे भी गुरु रहें हैं ! आज गुरुजनों द्वारा दी शिक्षा के बदौलत ही हम शिक्षण कार्य कर रहें हैं ! सर की उपलब्धि पर गर्व है !




Recent Comments