एकमा में संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका
विनीत कुमार, छपरा
अपने निर्माण के साथ ही विवादों में रही संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित फ़िल्म पद्मावती (अब पद्मावत) के रिलीज होने के साथ ही कई सामाजिक संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सारण जिले के कमोबेश हर इलाके में फ़िल्म पद्मावत को बैन करने के लिए प्रदर्शन किए गए।

छपरा सिवान एनएच को किया जाम
—–
छपरा से सिवान जानेवाले एनएच 85 को लोगों ने मुखरेडा के समीप जाम किया था। सड़क जाम होने से यहाँ वाहनों की लंबी कतारें लग गयी थी। मेन रोड पर ट्रक लगाकर यहां सड़क जाम किया गया था और ट्रक के ऊपर चढ़कर लोगो ने प्रदर्शन किया।

वहीं कोपा व दाउदपुर में भी लोगों ने फ़िल्म पद्मावत को बैन करने के लिए प्रदर्शन किया व सड़क पर आगजनी की।

एकमा में संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका
—–
फ़िल्म पद्मावत के रिलीज को ले एकमा में भी जोरदार प्रदर्शन किया गया। यहाँ प्रदर्शन कर रहे युवाओ ने एकमा हाई स्कूल के निकट नारेबाजी कर फ़िल्म को बैन करने की मांग की व फ़िल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका।




Recent Comments