प्रथम चरण का पैक्स चुनाव हुआ शांतिपूर्ण संपन्न
प्रशासन की चुस्त व्यवस्था में नहीं चला किसी का जलवा
जमुई ।( संजीव कुमार सिंह):
जमुई जिले के कई प्रखंडों में पैक्स का चुनाव सोमवार को 8 बजे से शुरू हुआ दिन के 3:00 बजे तक लोग अपनी बारी का इंतजार करते हुए लंबे कतार में खड़े होकर अपना मत डाले पूरे जिले में शांतिपूर्ण ढंग से टैक्स का चुनाव प्रथम चरण संपन्न हो गया मंगलवार को मतगणना का कार्यक्रम 8:00 बजे से शुरू होगा जमुई प्रखंड के ढूंढो पैक्स , अरसार, कुंदरी खरसारी , मझवे, गरसंडा पैक्स का चुनाव शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गया। सोमवार को सुबह सभी बूथ पर लंबी कतारें थी। पुलिस प्रशासन कि चुस्त व्यवस्था के सामने किसी का कुछ नहीं चला। अलीगंज प्रखंड के 9 पंचायतो में शांतिपूर्ण पैक्स चुनाव संपन्न हो गया । पैक्स गोदामो पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी। सभी मतदाता अपने मतदान के लिए घंटो लाइन में लगे हुए थे । मतदान कर्मी द्वारा बताया जा रहा है कि अध्यक्ष एवं कार्यकरणी सदस्य के लिए मत पड़ा । एक मतदाता को पांच छह वैलेट पेपर को जांचोपरांत देना पड़ता था। कैथा पैक्स , अबगिला -चौरासा पंचायत , आढ़ा ,कोडवरिया पंचायत , कैयार पंचायत तथा सहोरा में मतदान हुआ है। वही सिकंदरा प्रखंड के पैक्स चुनाव को लेकर पहले चरण में सोमवार को मतदान संपन्न हुआ। जिसमें 62 प्रतिशत वोट पड़े । प्रखंड के 13 पंचायत के 41 उम्मीदवारों का भाग मत पेटी में बंद हुआ। पुलिस प्रशासन काफी चुस्त-दुरुस्त रहकर चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया। 13 पैक्सों में अध्यक्ष पद के साथ ही भुल्लो व पोहे पंचायत में सदस्य पद के एक एक पद पर चुनाव कराया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी वीणा कुमारी ने बताया कि प्रखंड के 13 पंचायत के कुल 29 मतदान केन्द्रों पर 62 प्रतिशत पोलिंग हुई। मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित समय पर किया गया। मतदान संपन्न होने के बाद मतपेटियों को मतगणना के लिये प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मनरेगा भवन स्थित बज्र गृह में रखा गया। सभी मतदान केंद्र पर पुलिस पदाधिकारी ,महिला कॉन्स्टेबल एवं जवानों की तैनाती की गई थी। वही एसडीओ लखींद्र पासवान, थानाध्यक्ष राज्यवर्धन कुमार, बीडीओ बीना कुमारी, सीओ विनोद कुमार चौधरी, अवर निरीक्षक ध्रुव कुमार एवं बाइक दस्ता के जवान सभी मतदान केंद्रों पर जा जाकर विधि व्यवस्था का जायजा लेते रहे।