
मढ़ौरा(सारण) । होली और शब ए बारात को लेकर मढ़ौरा थाना में थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी राजीव कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई । बैठक में प्रशिक्षु डीएसपी ने कहा कि त्योहार उल्लास और आपसी भाइचारे का प्रतिक होता है । किसी के द्वारा इसमें अशांति फैलाने का प्रयास किया जाता है तो पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी । बैठक में सीओ रविशंकर पांडे, ईओ मुकेश कुमार, नगर मुख्य पार्षद ललन राय, मुखिया विरेन्द्र राय, मुखिया प्रतिनिधि हर्षवर्धन दीक्षित, अभिषेक राय उर्फ जुगनू राय, बबलू सिंह सहीत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे । प्रशिक्षु डीएसपी ने उपस्थित, मुखिया सरपंच व जनप्रतिनिधियों से होलिका दहन और शब ए बरात कि एक ही तिथि को लेकर अलग-अलग क्षेत्रों की स्थितियों का आंकलन किया और सभी से शांतिपुर्ण माहौल में त्यौहार बनाने की अपील की। इस दौरान सीओ रविशंकर पांडे ने भी कहा कि त्यौहार में आपसी प्रेम और भाईचारा बना रहना चाहिए और इसी से उल्लास बना रहता है । बैठक में पूर्व उपमुख्य पार्षद ठाकुर अमर सिंह, सरपंच प्रतिनिधि चन्देश्वर सिंह, पार्षद प्रतिनिधि भानूप्रताप सिंह, सुमन नट, शंभु महतों लालबाबू गिरि सहित अन्य जनप्रतिनिधी व गणमान्य उपस्थित रहे ।




Recent Comments