
सारण/परसा। बिहार में इस समय सम्पूर्ण लाकडाउन लगे होने के बाद भी परसा के लोग बेवजह सड़क पर घूमने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिसको लेकर अब पुलिस प्रशासन भी सख्त दिख रही है। शुक्रवार को सड़क पर मटरगस्ती करने वाले के विरुद्ध परसा पुलिस के साथ सोनपुर थाने में कार्यरत प्रशिक्षु डीएसपी सुनील कुमार सिंह एक्शन में दिखी। सोनपुर थाने में कार्यरत प्रशिक्षु डीएसपी सुनील कुमार सिंह थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा बीडीओ रजतकिशोर सिंह परसा नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी डा किशोर कुणाल एसआई ओमप्रकाश सिंह संजय कुमार सुमन ने पूरे दल बल के साथ परसा हाई स्कूल चौक सड़क पर उतर बिना किसी वैध कारण के सड़क पर निकलने वाले वाहन चालकों का चालान भी काटा गया। सोमवार को तकरीबन 25 हजार रुपये से अधिक की राजस्व की वसूली भी की गई। थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बताया कि लाकडाउन में बिना किसी ठोस कारण के सड़क पर निकलने वाले लोगों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जहां सघन जांच के बाइक चालकों से भी लाइसेंस, हेलमेट व अन्य कागजातों की जांच करने के साथ ही उनसे घर से निकलने का कारण भी पूछा गया। वहीं संतुष्टपूर्ण जवाब नहीं देने वाले लोगों के खिलाफ आर्थिक डंड भी लगाया जा रहा है। साथ ही मुख्य बाजारों में अवैध रूप से दुकान खोलने वाले एवं भीड़-भाड़ एकत्रित करने वालों को चिन्हित कर कारवाई भी की जा रही है। चेकिंग अभियान में थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा, बीडीओ रजतकिशोर सिंह परसा नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी डा किशोर कुणाल ए एस आई ओमप्रकाश सिंह,संजय कुमार सुमन,उमाकांत यादव,समेत पुलिस बल के जवान शामिल थे।




Recent Comments