दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

चनपटिया शहर के वार्ड संख्या 01 सामरी टोला में सोमवार की सुबह करीब सात बजे विद्युत पोल में लगे अर्थिंग के तार में करंट प्रवाहित थी जिसकी चपेट में आने से एक भैंस की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। मृत पड़ी भैंस के पास पीड़ित पशुपालक जनक यादव व उनका परिवार फूट-फूट कर रोने लगा। रोने की आवाज सुनते ही पूरा मुहल्ला एक जुट होकर पीड़ित परिवार को समझाया। विभाग को सूचना देकर बिजली बंद करायी। फिर मुहल्ले वाले पीड़ित परिवार के साथ मुआवजे की मांग विभाग से करने लगें। मौके पर पहुँचे भाजपा नेता राजकिशोर प्रसाद ने जेई राजीव कुमार सिंह से मोबाइल पर बात कर मुआवजे हेतु आश्वासन की बात कही। बता दें कि मृत भैंस करीब पाँच माह से गर्भवती थी एवं पीड़ित पशुपालक श्री यादव का जीवकोपार्जन का एक मात्र साधन मवेशियों का पालन-पोषण ही था। इस संबंध में जेई श्री राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया भैंस को पोल के काफी करीब बाँधा गया था। शिरडी शाई एजेंसी के द्वारा कल इस पोल पर केबल का कार्य किया गया था। मेरे द्वारा जांच की जा रही है। जाँच के बाद इस दिशा में अग्रतर कार्यवाही जरूर की जाएगी।