
हिंदी दिवस पर मंडुवाडीह कोचिंग डिपो स्थित संयुक्त मंडल प्रशिक्षण केंद्र में तकनीकी संगोष्ठी तथा प्रशिक्षणार्थियों के लिए हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का किया आयोजन

वाराणसी (14 सितंबर 2019); वाराणसी मंडल पर मनाए जा रहे राजभाषा पखवाड़े-2019 के अंतर्गत शनिवार को हिंदी दिवस के अवसर पर मंडुवाडीह कोचिंग डिपो स्थित संयुक्त मंडल प्रशिक्षण केंद्र में तकनीकी संगोष्ठी तथा प्रशिक्षणार्थियों के लिए हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम के प्रारंभ में सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी डी एस मीणा ने देवी सरस्वती जी के फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत दीप प्रज्वलन किया पश्चात रेल कर्मचारी अरविंद कुमार रजक ने देवी सरस्वती जी की वंदना का गायन किया इसके उपरांत सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी एवं राजभाषा अधिकारी डी एस मीणा ने रेलवे में संरक्षा का महत्व विषय पर अपना व्याख्यान किया इसके पश्चात सभी प्रशिक्षणार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया इस अवसर पर मुख्य अनुदेशक श्री प्रशांत पटेल राजभाषा विभाग के वरिष्ठ अनुवादक मनोज कुमार दुबे कनिष्ठ अनुवादक श्रीमती पूनम त्रिपाठी तथा बड़ी संख्या में रेल प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ अनुवादक राहुल राधेश्याम डोंगरे ने किया।




Recent Comments