इंटरसिटी सवारी गाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

दिघवारा(सारण) : छपरा-सोनपुर रेलखंड के सितलपुर स्टेशन के समीप 55022 डाउन सिवान-समस्तीपुर इंटरसिटी सवारी गाड़ी से कटकर एक युवक की मौत हो गई।मृत युवक की पहचान बनियापुर थाना क्षेत्र के भुसाव गांव निवासी कौशल किशोर श्रीवास्तव के पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गई।घटना के सम्बंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक अपने परिवार के साथ इंटरसिटी ट्रेन से हाजीपुर जा रहा था,उसी दौरान सितलपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो के समीप ट्रेन से गिरकर उसकी चपेट में आ गया,जिससे उक्त युवक का सर धर से अलग हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना सितलपुर स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने जी आर पी सोनपुर को दिया।घटनास्थल पर पहुँचे मृतक के पड़ोसी ने शव की शिनाख्त किया।मृतक के परिजनों की उपस्थिति में जी आर पी ने शव को बरामद करते हुए शव को पोस्मार्टम हेतु भेज दिया।

(न्यूज इनपुट-अजित कुमार सोनू)