दैनिक खोज खबर/मशरक (सारण)। सिवान मशरक एन एच 227 ए राम जानकी पथ पर मशरक के यदु मोड़ पर हाईवा की टक्कर से घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान हंसापीर गांव निवासी स्व लक्ष्मी तिवारी के 45 वर्षीय पुत्र रवि रंजन तिवारी के रूप में हुई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में मातम छा गया। मृतक गांव में ही रहते हैं। उनको एक पुत्र और एक पुत्री हैं। घटना के बारे में बताया गया कि वे बाइक से यदु मोड़ पर गये थें कि अनियंत्रित हाईवा ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें उनका एक पैर बुरी तरह से कुचल गया, थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी ने स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पैर की गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाया गया,जहा पटना के निजी क्लीनिक में उपचार के दौरान मौत हो गई। शाम में पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव लाकर दाह संस्कार किया गया।

__