
हाइवा ट्रक ने पंच प्रत्याशी बाइक सवार युवक को कुचला, मौत
● टॉलटैक्स कर्मियों के अवैध वसूली से बचने के लिए तेज रफ्तार से भाग रहा था हाइवा ट्रक
अमनौर(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अमनौर चौक के पास हाइवा ट्रक ने एक 26 वर्षीय युवक को कुचला.जहां उपचार के लिए पटना जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई. घटना गुरुवार के दोपहर की बताई जा रही है. मृतक युवक अमनौर हरनारायण गांव के मुस्लिम टोला निवासी स्व खुशबुदिन के पुत्र मो. रिजवान आलम बताया जाता है . जो अमनौर हरनारायण पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 6 के पंच पद का प्रत्याशी था. घटना के संबंध में बताया जाता है कि घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि मृतक युवक बाइक से अपने दोस्तों के साथ बाजार की तरफ जा रहा था. तभी अमनौर बाजार के मुख्य चौक के पास बाईपास रोड में टॉल टैक्स के कर्मी गाड़ी रोक कर पैसा का अवैध वसूली करते है जिससे बचने के लिए एक हाइवा ट्रक मढौरा की तरफ तेज गति से बाजार की रास्ते से जा रहा था, इसी क्रम में बाइक को ठोकर मारते हुए बाइक को कुछ दुर तक घसीटते ले गया जहां उस बाइक में ही युवक फंसा रहा. जबकि उसका दोस्त मो फिरोज विपरीत दिशा में जा गिरा. स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े. किसी तरह ट्रक के चक्के से बाहर निकाला गया और आनन फानन में उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी में ले गये. वहीं ट्रक चालक फरार हो गया. ग्रामीणों ने गाड़ी को आगे से घेर लिया.कुछ देर के लिए बाजार में अफरा तफरी का माहौल बन गया,भीषण जाम लग गई . गम्भीर स्थिति को देखते हुए घायल मो रिजवान आलम को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया.जहा अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते मे ही युवक ने दम तोड़ दिया. युवक पांच बहन में घर का एकलौता चिराग था. फरवरी में उसका शादी होने वाला था. पिता छः माह पूर्व ही गड्ढे में डूबकर दुनिया छोड़ चुके है.कपड़े का सिलाई कर घर परिवार का लालन पोषण करता था.इनके मौत से विधवा माँ खुशबू निशा,बहन शकीला खातून,नगीना खातून,लजिना खातून,जहरिणा खातून,पुत्र भाई के वियोग में बिल्ख बिल्ख के रो रही थी,इनके तड़प देखा सभी के आँखे नम हो गए. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुँच मामले की तहकीकात किया वाहन को कब्जे में कर थाने ले गई.मृतक का शव गांव में पहुँचते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए,बाजार के सभी मार्गो को बास के बल्ला से घेरकर युवक का शव मुख्य चौक पर रख जन प्रतिनिधियों व प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करने लगे. आक्रोशित लोगो का कहना था समय पर अस्पताल नही पहुँचने की वजह से दर्द व पीड़ा से युवक की मौत हो गई है,अगर अमनौर में बढ़िया अस्पताल होता तो निशिचित रूप से उसका जान बच जाता. लोगों का कहना था कि युवक घर का इकलौता चिराग था,इनके परिवार को देखने वाला कोई नही रहा,सांसद रूढ़ी व विधायक को बुलाने व परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे.थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी दल बल के साथ पहुँच आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझा कर आक्रोशित लोगों को शांत कराया जिसके बाद जाम हटी. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि कानूनी कार्यवाही कर दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा.




Recent Comments