मढौरा(सारण) । थाना क्षेत्र के बाजिद भोरहा चंवर में गुप्त सूचना के आधार पर गौरा पुलिस ने छापेमारी कर शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया।जिसमें साथ ही निर्माण संबंधी उपकरण और कच्चा सामग्री भी विनिष्ट कर दिया गया। झाड़ियों में बना रहे शराब कारोबारियों ने पुलिस को देखते ही भाग निकले, पुलिस ने निर्माण स्थल से सिलेंडर, और 20 लीटर शराब बरामद किया है, पुलिस ने प्रथमिकी दर्ज करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है।
-/—-