सारण/इसुआपुर। बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को लेकर अंचल कार्यालय इसुआपुर पर गुरुवार को हल्ला बोल धरना देने वाले राजद कार्यकर्ताओं पर इसुआपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें कामेश्वर राय, अशोक राय, राम विश्वास राय, शकील अहमद, सुभाष राय, अशोक राय, अनिल राय, बबलू हसन एवं 10-15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध कोरोना लॉक डाउन का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। दर्ज प्राथमिकी में थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने कहा है कि धरणा का वीडियो वायरल होने के आधार पर धरनार्थियों की पहचान कर उन्हें नामजद किया गया है।