विश्व में ईरान का सम्मान, उसकी सही नीतियों के कारणः जवाद ज़रीफ़
खबरें देश विदेश ः अब्दुल मुत्तलिब रज़ा
ईरान विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि संसार में इस्लामी गणतंत्र ईरान का मान-सम्मान, उसकी सही नीतियों के कारण है।
मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान ने कभी ही अपनी जनता को अनदेखा नहीं किया। उन्होंने कहा कि हमने कभी आतंकवाद का समर्थन नहीं किया। विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि इसी प्रकार की अच्छी बातों के चयन ने ईरान को मान-सम्मान दिया जबकि ग़लत नीतियों का अनुसरण करने के कारण कई देशों की छवि ख़राब हुई।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ईरान को क्षेत्र की एक शक्ति के रूप में देखा जाता है। जवाद ज़रीफ़ का कहना था कि ईरानी राष्ट्र की दृढ़ता और देश की रक्षा के लिए जवानों के संकल्प ने ईरान को क्षेत्रीय शक्ति में परिवर्तित कर दिया है।
विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान,वार्ता के माध्यम से समस्याओं के समाधान का इच्छुक है। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब यदि आतंकवादियों का समर्थन छोड़कर आगे आए तो ईरान, वार्ता के लिए आगे आ सकता है।




Recent Comments