
हल्की बारिश में मोतिहारी नगर परिषद की खुली पोल
☞अतुलकश्यप संस्थापक सदस्य “दैनिक खोज खबर” मोतिहारी:-भारत-नेपाल सीमा के हिमालय की तलहटी वाले क्षेत्र में रविवार की सुबह आयी आंधी-पानी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

बारिश से शहर की सड़कें कीचड़ से सन गई है। शहर का हाल ऐसा है कि गली हो या मोहल्ला या मुख्य पथ सभी कीचड़ से सन गये है।
मोतिहारी नगर परिषद क्षेत्र के कचहरी, हवाई अड्डा, स्टेशन रोड, अगरवा, कॉलेज रोड चान्दमारी चौक आदि जगहों पर कीचड़ व जल-जमाव है।
वहीं बारिश से आम, लीची आदि फलों को लाभ पहुंचा। इस दौरान करीब एक घंटे तक आंधी के साथ बारिश हुआ।




Recent Comments