मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रविशंकर प्रसाद ने की बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा अर्चना

हरिहरनाथ मंदिर के सत्संग भवन में प्रकाशित हुआ प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण

सोनपुर— सोनपुर के प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में भारत सरकार के पूर्व मंत्री रविशंकर प्रसाद पहुंचे। यहां पहुंच कर उन्होंने बाबा के गर्भगृह में पहुंच कर पूजा अर्चना की। इसके उपरांत उन्होंने सत्संग भवन में केदारनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का टेलीविजन पर सीधा प्रसारण देखा। मंत्री श्री प्रसाद ने कहा कि बहुत सौभाग्य की बात है कि इस हरिहर क्षेत्र भूमि पर शाश्वत के साथ आधुनिकता का यह मेल दिखाई दे रहा है।महादेव चाहे हरिहरनाथ में अमरनाथ में विश्वनाथ में या कहीं भी विराजे उत्‍तर एवं दक्षिण भारत के मंदिरों में दिखाई देने वाली महान मूर्त विरासत में। इस महान धार्मिक एवं आध्‍यात्मिक विकाश का प्रतीक है। आज सौभाग्य की बात है कि वहां केदारनाथ में प्रधानमंत्री संबोधित कर रहे हैं और हम सब यहां बाबा हरिहर नाथ की शरण में है। इस मौके पर तरैया विधायक जनक सिंह, संजय मयूख ज्ञानचंद्र माझी, महाचंद्र प्रसाद सिंह, सोनपुर के पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा , प्रकाश यादव, पूर्व विधायक जिला अध्यक्ष राम दयाल शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।