
पारसा(सारण)-प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बांध बनकेरवा में प्रारंभिक ज्ञान प्रतियोगिता पुरष्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सर्वोदय जनविकास फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम का उदघाटन पूर्व वरीय बीआरपी विजय प्रकाश शर्मा प्रधानाध्यापक अजय कुमार सिंह सचिव धर्मजीत कुमार सिंह सीआरसीसी प्रियंका कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।प्रतियोगिता कार्यक्रम में प्रखण्ड के कुल 36 विद्यालयों से 550 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।जिसमे सफल रहे टॉप टेन में प्रथम स्थान प्रिंस पटेल को साइकिल दूसरा स्थान पर रहे आदित्य कुमार को वाटर प्यूरिफायर रौशन कुमार को टेबुल फैन अमित कुमार को ट्रॉली बैग दीपू कुमार को स्टडी टेबल अफसाना खातून को एमरजेंसी लाइट नवीन कुमार को थर्मस सहित दर्जनों छात्रों को बैग डायरी कलम मेडल आदि देकर मुख्य अथियो द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान आयोजक धर्मबीर कुमार अजय सिंह परमेश्वर राय सत्यानन्द कुमार सिंह द्वारा मुख्य अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को दिनेश्वर प्रसाद राय, यमुना सिंह विनोद कुमार सिंह सुरेश कुमार सिंह , सत्यानन्द कुमार राधेश्याम सिंह, दीपक कुमार सुमित्रा कुमारी आदि ने अपने विचार प्रकट करते हुए बच्चों के प्रति उज्ज्वल भविष्य की कामना की।मंच संचालन अजय कुमार अंजाना ने किया।




Recent Comments