सिवान :दलहन का उत्पादन बढ़ाने पर जोर, किसानों को दिए गए टिप्स
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर
सिवान : स्थानीय आशीर्वाद होटल में नव जागृति सारण द्वारा रघुनाथपुर एवं सिसवन में दलहन विकास परियोजना कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशासनिक विभागों एवं किसानों के बीच सीधा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि महाराजगंज
के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल एवं जिला परिषद अध्यक्ष संगीता देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत
नवजागृति के सचिव जितेंद्र कुमार एवं विजय कुमार, कविता कुमारी, पुष्पा देवी, जागृति सिंह, रियाकत हुसैन, अनिल सिंह द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। इनको शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया।
सांसद सिग्रीवाल ने कहा कि दाल का उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार के स्तर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके तहत कृषकों को नई तकनीक एवं अन्य प्रकार के सहयोग किए जा रहे हैं, ताकि लक्ष्य एवं आवश्यकता के अनुरूप दाल का उत्पादन हो सके। इस क्षेत्र में नव जागृति द्वारा
रघुनाथपुर एवं सिसवन प्रखंड में दलहन उत्पादन परियोजना सघन रूप से चलाया जा रहा है। यह बहुत ही सराहनीय है। प्रशासन के स्तर पर हर संभव सहयोग इस परियोजना को सफल बनाने के लिए किया जाएगा। सांसद ने किसानों की हौसला आफजाई करते हुए दलहन की पैदावार बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री एवं कृषि मंत्री के संकल्प को दोहराया और
सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि की अन्य सभी योजनाओं का भरपूर लाभ उठाने के लिए किसानों से आह्वान किया।
जिप परिषद अध्यक्ष संगीता देवी ने कहा कि कृषि में महिलाओं की सहभागिता आवश्यक है, ताकि खेती को लाभकारी बनाया जा सके। जिला कृषि पदाधिकारी राजेंद्र कुमार वर्मा ने कृषि की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा किसानों की शंकाओं का समाधान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने कृषि की कई समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की एवं उसके समाधान के लिए जिला कृषि पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया।
जिप उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने किसानों को दलहन की खेती पर नवजागृति द्वारा चलाई जा रही दलहन विकास परियोजना की
सराहना करते हुए दूसरे प्रखंडों में भी यह कार्यक्रम चलाने का आग्रह किया।
कार्यशाला में जल विशेषज्ञ डॉ. दिनेश कुमार मिश्रा, नवदन्या उत्तराखंड के जैविक विशेषज्ञ नलिनी कांत सुमन, डॉ. अमरनाथ तिवारी, कार्यक्रम प्रबंधक उपेश दुबे, कृषि विशेषज्ञ डॉ. रामबली सिंह आदि ने भी संबोधित किया। ।
संचालन विजय कुमार ने किया। इस अवसर पर नवजागृति के कार्यकर्ता प्रभात कुमार, प्रिंस रंजन, रियाकत हुसैन, प्रमोद सिंह, अजय कुमार,
भानु प्रताप यादव, सुबोध कुमार, अभिषेक कुमार गोलू, प्रमोद सिंह, राकेश राम, सिकंदर कुमार, कृष्ण कुमार मिश्रा, अनिल कुमार, संजय कुमार दास, समरेंद्र कुमार, नीरज कुमार, सुषमा देवी, अमृता देवी, किरण देवी सहित कई किसान उपस्थित थ।




Recent Comments