
चन्र्दशेखर यादव
एकमा , सारण ।पिछले तीन दिन से हथिया नक्षत्र में लगातार बर्षा होते रहने तथा तेज हवा के बहने से जन जीवन तो बुरी तरह प्रभावित हो ही गया है ,धान की फसलों पर बर्षा व तेज हवा का बुरा असर पड़ने से किसानों के चेहरे पर चिंता व परेशानी की रेखाएं फैल गयी हैं ।
इस समय धान की फसलों में फूल फल लग गये हैं । ऐसे में बर्षा लगातार होते रहने से एक तरफ जहां फूल झड़ जायेंगे, वहीं दूसरी तरफ जिन फसलों में फूल लग गया है , वे यतेज हवा के झोकों से खेत में गिर जा रहीं हैं ।क्योंकि खेतों में पहले से ही जल जमाव है । जो फसलें गिर जायेंगी उनके दानें पुष्ट नहीं होगें । जिन फसलों के फूल झड़ जा रहे हैं, उनमें फल लगेगें नहीं । किसान इसीलिए चिंतित एवं परेशान हैं ।
हथिया नक्षत्र में लगातार बर्षा होने से किसान तो चिंतित एवं परेशान हैं ही, आम व खास जन जीवन भी बुरी तरह प्रभावित हैं । लोग बाग घर में सिमटे हुए हैं। एकमा बाजार हो अथवा ताजपुर ,मांझी, बरेजा ,दाऊदपुर,शीतलपुर,परसा, जनता बाजार किंवा रसुलपुर बाजार हर जगह सन्नाटा पसरा हुआ है । बर्षा के चलते लोग घर से बाहर निकल नहीं रहे हैं । नतीजतन हाट बाजारों एवं सड़कों पर बिरानगी का वातावरण व्याप्त है । हथिया नक्षत्र सोलह दिन का होता है। अभी तो प्रारंभ ही हुआ है ।




Recent Comments