तरैया

प्रखंड के गलिमापुर गाँव मे एक विवाहिता को दहेज में पाँच लाख रुपये व पैशन प्रो मोटरसाइकिल नही देने पर हत्या कर दफना दिया गया है। विवाहिता के भाई लकड़ी नवीगंज ओपी बसंतपुर थाना के लखनौरा गाँव निवासी इरशाद आलम ने तरैया थाना में छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।जिसमें अपने बहन के पति शहनवाज,सास नाजरा खातुन,ननद गुड़िया,भावे सदफ,बहनोई इस्तेखार व सईद अनवर को अभियुक्त बनाया है।पीड़ित का कहना है कि मेरी बहन का शादी 21 नवम्बर 2011 को गलिमापुर गाँव निवासी शहनवाज के साथ हुई थी।जिसे दो लड़का व एक लड़की भी है।उक्त सभी लोग एक राय होकर दहेज में मोटरसाइकिल व पाँच लाख रुपये नगद की माँग करते थे।दहेज में रुपये व मोटरसाइकिल नही देने पर काफी प्रताड़ित करते थे वे मेरी बहन की हत्या कर मेरे बहनोई की दूसरी शादी कर देने की धमकी देते थे।सभी लोग एक राय होकर 04 जून 2020 को मेरी बहन की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के नियत से आनन- फानन में उसकी हत्या कर शव को दफना दिए है।