नवादा में नामांकन कराने आयी गबन मामलें में फरार चल रही आरोपी पूर्व मुखिया चढ़ी पुलिस के हत्थे

पुलिस अभिरक्षा में कराया नामांकन

रिपोर्ट / सन्नी भगत

नवादा जिले के अकबरपुर की पुलिस ने नामांकन के दौरान प्रखंड कार्यालय में मुखिया पद के लिए नामांकन कराने आयी माखर पंचायत की पूर्व मुखिया सहीमा खातुन को गिरफ्तार कर लिया है.

बता दें पूर्व मुखिया पर सात निश्चय योजना के 66 लाख 67 हजार रूपये गबन का आरोप था. आरोपी मुखिया को निर्वाचन आयोग ने पदमुक्त कर दिया था. बावजूद वह फरार चल रही थी.

पूर्व बीडीओ
मो नौशाद आलम सिद्दीक के आवेदन पर थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी दर्ज कर रखी थी ,पुलिस की माने तो वह फरार चल रही थी.

गवनरोपी मुखिया को पुलिस अभिरक्षा में नामांकन दाखिल कराने की अनुमति प्रदान कर दिया गया.