सारण/मढ़ौरा ।
गौरा ओपी क्षेत्र के रामपुर में बीते दिनों चाकू मारकर हत्या मामले पुलिस ने हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । गिरफ्तार आरोपी रामपुर निवासी उमेश साह बताया गया है । घटना को लेकर मृतक का पुत्र 18 वर्षीय आदित्य कुमार ने स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी । प्राथमिकी में उमेश साह पर अपनी पिता 55 वर्षीय रघुवर साह को चाकू मारकर हत्या कर देने का आरोप लगाया था । घटना के बाद से ही आरोपी उमेश साह पुलिस से फरार चल रहा था । इधर पुलिस को एक सूचना मिली की आरोपी गुरुवार को भागने के फिराक में मझवलियां चौक पर मौजूद है । सूचना पर गौरा ओपी इंचार्ज नित्यानंद सिंह ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया ।




Recent Comments