सारण :सांसद रुडी के प्रयास से दूर होगा राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 19 और 102 का गतिरोध, अधिकारियों के साथ विशेष बैठक में लिया गया फैसला
छपरा /सारण

छपरा के समुचित विकास का हर संभव प्रयास किया जायेगा। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार का व्यवधान नही आने दिया जायेगा वहीं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निवारण किया जायेगा। हमारा सपना एवं सोच है कि क्षेत्र का कोई भी भाग विकास से अछूता न रहे। उक्त बातें सारण लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद राजीव प्रताप रुडी ने राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 19 और 102 के निर्माण मे आ रहे गतिरोध को समाप्त करने के लिए गुरूवार को छपरा में आयोजित विशेष बैठक में कही। उक्त बैठक में सांसद रुडी के साथ एमएलसी विरेन्द्र नारायण यादव, एमएलसी श्री सच्चिदानंद राय, स्थानीय विधायक डा॰ सी॰एन॰ गुप्ता, मेयर प्रिया देवी, जिलाधिकारी हरिहर प्रसाद, पुलिस अधिक्षक हरकिशोर राय, डीडीसी एवं उप समाहर्त्ता उपस्थित रहे।मालूम हो कि उक्त विशेष बैठक का आयोजन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों द्वारा बुलाई गई थी। बैठक में दिघवारा के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ पर व्याप्त अतिक्रमण से पथ को मुक्त करने, किसानों की मांगो को सुनकर उनके अवलिम्ब जमीन के अधिग्रहण का उचित मुआवजे का भूगतान करने का निर्देश सांसद रुडी ने अधिकारियों को दिया। बैठक में श्री रुडी ने मिट्टी कटाव पर लगे रोक की समस्या पर भी बात की। वहीं जिलाधिकारी से अविलम्ब समस्या के निदान करने की बात कही। जहां जिलाधिकारी हरिहर प्रसाद ने आश्वस्त किया कि अगले तीन दिनों में समस्या का निदान कर दिया जायेगा जिससे मिट्टी कटाव पर लगी रोक स्वतः हट जायेगी।




Recent Comments