सड़क दुर्घटना में घयाल 06 वर्षीय बालक की दो दिन बाद पीएमसीएच में मौत
तरैया(सारण)
थाना क्षेत्र के नेवारी गाँव में तरैया-मढ़ौरा मुख्य सड़क एसएच 73 पर बाइक से धक्का लगने से घायल 06 वर्षीय एक बालक की मौत उपचार के दौरान पीएमसीएच पटना में बुधवार को हो गयी।मृतक अरुण सिंह कुशवाहा का 06 वर्षीय पुत्र अभिमन्यु कुमार उर्फ मनु कुमार हैं।10 मार्च को बालक गाँव में हो रहे एक अष्टयाम में गया था जहाँ से प्रसाद लेकर सड़क को क्रॉस कर रहा था तभी एक बाइक चालक ने उसे ठोकर मार दिया।जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।जिसका प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया कर चिकित्सकों ने छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।जहाँ से उसे पीएमसीएच पटना रेफर किया गया था।जहाँ उपचार के क्रम में 13 मार्च बुधवार को सुबह बच्चा दम तोड़ दिया।

बच्चें का शव गाँव पहुँचते ही पूरा गाँव गमगीन हो गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद बाइक चालक फरार हो गया।जिसकी अभी पहचान की जा रही है।समाचार प्रेषण तक स्थानीय थाने में इस संबंध में कोई प्रथमिकी दर्ज नही हो सकी है।प्रभारी थानाध्यक्ष विजय कुमार मंडल ने बताया कि अभी इसके बारे में कोई जानकारी नही है।
*दो भाइयों में सबसे छोटा था अभिमन्यु, माँ का रो-रो कर बुरा हाल*
मृतक 06 वर्षीय अभिमन्यु कुमार दो भाई है।जिसमें यह सबसे छोटा था।बड़ा भाई 10 वर्षीय मुन्ना कुमार है।मृतक 06 वर्षीय अभिमन्यु नेवारी अंकित किंडर गार्डेन स्कूल में पढ़ता था।पिता दिल्ली में जीविकोपार्जन के लिए चालक का काम करते है।माता मोतीझरी देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।माता बार-बार रोते हुए कहा रही है कहा से कहा लाल हमर प्रसादी लगी गइले हो राम।यह दृश्य देख पूरा गाँव गमगीन है।




Recent Comments