
सारण :मशरख में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रखंड कार्यालय से लेकर स्कूली छात्र छात्राओं ने निकाली प्रभातफेरी
मशरख
बीआरसी मशरक से स्कूली छात्र छात्राओं की मतदाता जागरूकता रैली को बीडीओ रंजीत कुमार सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया । इस मौके जिला माध्यमिक शिक्षक संघ शैक्षिक परिषद के संजय कुमार सिंह, सिंह , प्रखड सचिव महेश पोद्दार , बोर्ड मिडल स्कूल के प्राचार्य जितेंद्र सिंह , कस्तूरबा की मधु कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे । आदर्श मध्य विद्यालय के शिक्षक कमल किशोर , फिरोज अहमद , संजय कुमार , तारकेश्वर प्रसाद ने रैली का नेतृत्व किया । जागरूकता रैली में शामिल सैकड़ो छात्र गगनभेदी नारा लगाते हुए स्टेशन रोड , गोला रोड, सिनेमा रोड , तख्त गांव , थाना चौक, अस्पताल चौक, डाकबंगला चौक तक का भ्रमण किया।




Recent Comments