सारण के अजय बने पाटलीपुत्र विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य
छपरा जिले के मशरक थाना क्षेत्र के सिकटी गाँव निवासी हैं अजय यादव, गांव में हर्ष

मशरक ( सारण) मशरक प्रखंड अंतर्गत सिकटी के निवासी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, संपर्क विभाग के प्रान्त टोली सदस्य एवं गंगा समग्र अभियान के प्रदेश संयोजक अजय यादव को बिहार सरकार ने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय का सीनेट सदस्य मनोनीत किया है। छात्र-युवाओं के हित लगभग 30 वर्षों से संघर्ष करने वाले वाले पूरे बिहार में छात्र- युवा के बीच सर्वाधिक लोकप्रिय अजय यादव अब सीनेट में भी छात्रों की बातों को पुरजोर तरीके से उठाएंगे। श्री यादव के मनोनयन पर भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह, जनक सिंह, ज्ञानचंद्र मांझी, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सेंगर, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सिंह, वंशीधर तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष डॉ अजीत यादव, जिला महामंत्री रंजीत कुमार, धर्मेन्द्र सिंह एवं जिला प्रवक्ता त्रिभुवन तिवारी ने बधाई दी है और इसके लिए महामहिम राज्यपाल श्री लालजी टंडन, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नित्यानंद राय के प्रति आभार व्यक्त किया है और कहा कि सारण जिला का मस्तक पुरे बिहार में गर्व से ऊँचा हुआ है और पूरे बिहार में सारण जिला का मान-सम्मान बढ़ा है। बताते चले कि अजय यादव का जन्म 8 जुलाई 1976 में सारण जिले के मशरक प्रखंड अंतर्गत सिकटी में हुआ था। इन्होंने मगध विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इंटर किया और स्नातक(राजनीति विज्ञानं) से किया। श्री यादव मगध विश्वविद्यालय के चर्चित छात्र नेता रहे। इन्होंने छात्र हित में कई आंदोलन किये। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक के रूप में अपना सार्वजानिक और सामाजिक जीवन शुरू करने वाले अजय यादव सामाजिक न्याय, सामंजस्य सौहार्द और समानता के लिए प्रतिबद्ध है। अजय यादव एक ऐसे नेता है जो लोकतंत्र का लाभ समाज के आखिरी आदमी तक पहुंचाने की कोशिश में तत्पर रहते है। उनके लिए राजनीति कभी भी सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम रहा है। राजनीति के माध्यम से वह जनता के चंहुमुखी विकास में जुटे रहने वाले नेता है। उनका मानना है कि सेवा और विकास के लक्ष्य से समाज की बेहतरी के लिए कम होना चाहिए। समाज की जरूरतों के बारे में उनका दृष्टीकोण साफ है इसी वजह से उनके द्वारा उठाये कदमो से आम आदमी को फायदा मिलता रहता है। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में उनका नजरिया सबको साथ लेकर चलने का रहता है। उनके विकास का लक्ष्य अंतोदय रहता है। वे बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद् ,गौरक्षा आंदोलन समिति, भाजपा में बिगत 29 वर्षो से पूर्णकालिक के कम कर रहे है। 1998 से 2004 तक भाजपा के प्रदेश मिडिया प्रभारी भाजपा बिहार के मुखपत्र अपना रास्ता के सह संपादक भी रहे है। उनके मनोयन से पुरे विहार खासकर सारण प्रमंडल के युवा छात्र भाजपा आरएसएस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौर गयी है।