पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर रविवार को निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।चनपटिया प्रखंड के चुहड़ी स्तिथ संत अग्नेस
 कन्या उच्च विद्यालय में आयोजित शिविर का शुभारम्भ फादर फिंटन साह के द्वारा किया गया।होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया यूनिट पश्चिमी चंपारण एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी बेतिया के संयुक्त तत्वाधान में  इस शिविर का आयोजन किया गया था।मौके पर उपस्तिथ एचएमएआई के सचिव डॉ संजय कुमार एवं मीडिया प्रभारी डॉ घनश्याम ने बताया की रेड क्रॉस के संस्थापक सर हेनरी डूनान्ट के जन्मदिवस को विश्व रेड क्रॉस दिबस के रूप में मनाते है इसी उपलक्ष्य में इस शिविर का आयोजन किया गया है।
शिविर मेंडॉ संजय कुमार,डॉ घनश्याम, डॉ मोहमद परवेज,डॉ अरविन्द कुमार शर्मा,डॉ पदमांशु,डॉ इंद्रासन साह के द्वारा लगभग 400 मरीजो की जांच कर दवा बितरण किया गया।इस मौके पर अभिषेक क्लारेंस,रवि जेम्स आदि उपस्तिथ थे।