बैंक मेंं महिला ग्राहक को ठग युवक ने बनाया शिकार, कागज का बंडल थमा तीस हजार उड़ाया
मढ़ौरा (सारण) : स्थानीय स्टेट बैंक परिसर मेंं रूपये का निकासी करने वाली महिला को ठग युवक ने कागज का बंडल थमा तीस हजार रुपये का चूना लगा चम्पत हो गया।पीड़ित महिला स्थानीय थाना क्षेत्र के अवारी गांव की बलिराम साह की पत्नी विमल देवी बतायी जाती हैं। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को पीड़िता ने बैंक से तीस हजार रुपये की निकासी कर बैंक से जैसे निकलने लगी, तो एक सीधा साधा नवयुवक रूमाल मेंं लपेटे कागज के बंडल को देकर कहा की इसमे दो लाख रूपये है। घर जाकर स्थिर से रख दीजिएगा।उसी एवज मेंं निकासी की गयी तीस हजार रुपये लेकर चम्पत हो गया। जब खुशी से महिला घर पहुंच दो लाख देखने के चक्कर मेंं रूमाल खोली तो सादे कागज के बंडल थे।महिला की खुशी तो गम मेंं क्या बदली की छाती पीट मूर्छित भी हो गयी।ये वाकया जान गांव वालों की भीड़ इकठ्ठी हो गयी। सबों ने समझया की ऐसी वाकया हमेशा हो रही हैं, फिर भी सीधे-सादे अनपढ़ लोग आयें दिन ठगी का शिकार हो ही जा रहे हैं। मालूम हो की ऐसी ही घटना कों अंजाम देने के चक्कर मेंं पिछ्ले ही महीना मढ़ौरा इलाहबाद बैंक के समीप एक ठग पकड़ा गया था। जिसकों पुलिस ने जेल भी भेजा था।लेकिन रैकेट तक पुलिस नहीं पहुंच पायीं थी।इस मामले मेंं पीड़िता ने थाने को आवेदन नहीं दी थी।