16 अगस्त को होगा तरैया उपप्रमुख का चुनाव
तरैया(सारण):10.08.2018।
16 अगस्त को तरैया उपप्रमुख का चुनाव होगा।इसकी जानकारी देते हुए बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि इसकी सूचना सभी समिति सदस्यों को भेज दी गयी है।ज्ञातव्य हो कि 13 जुलाई को आठ पंचायत समिति सदस्यों ने तरैया उपप्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव लाया था।समिति सदस्यों ने उप्रमुख पर आरोप लगाया कि दो वर्ष से अधिक अवधि हो गए उपप्रमुख बने लेकिन आजतक सामाजिक सुरक्षा समिति जिसके वे अध्यक्ष है एक भी बैठक नही बुलाई है। प्रखण्ड में चल रहे विकास कार्यो के अभिकर्ता से जबरदस्ती उपप्रमुख द्वारा कमीशन वसूलने का अरोप भी लगाया गया है।तथा ईनके उप्रमुख के बाद में प्रखण्ड कार्यलय में घुसखोड़ी बढ़ने एवं कमजोर वर्ग के पंचायत समिति सदस्यों को सम्मान नही देना।जैसे कि से कई संगीन आरोप लगाए गए थे।अविष्वास प्रस्ताव पर पूर्व प्रमुख अनिल सिंह की पत्नी सह पचरौर बीडीसी सदस्य मंजू देवी,प्रमिला देवी,किरण देवी,बहरण मांझी,अफसाना खातून,गीता देवी,सुषमा कुमारी एवं रूपा देवी के हस्ताक्षर थे।अविस्वास पर शक्ति परीक्षण की तिथि 16 जुलाई को थी।जिसमे हुए मत विभाजन में उप्रमुख को केवल एक मत प्राप्त हुआ था।जिससे उप्रमुख कि कुर्सी चली गयी थी।अब तरैया का उपप्रमुख कौन होगा इसका फैसला 16 अगस्त को होगा।




Recent Comments