परवेज अख्तर/सिवान;
हसनपुरा. एमएच नगर थाना क्षेत्र के अरंडा गांव में रविवार की रात मुकेश शर्मा के घर हुई अगलगी में लाखों मुख्य के संपति जलकर राख हो गयी. आग इतनी भयावह थी कि पल भर मेंं ही लाखों का संपति जलकर राख हो गयी. अगलगी की घटना के पश्चात आस-पड़ोस के लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया. तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया. अगलगी का कारण बताया मिट्टी के दीया को चूहा द्वारा गिरा देने से आग लगना बताया जा रहा है. अगलगी में एक चौकी, कपड़ा, टीवी, लगभग 80 हजार के सोना-चांदी के गहने, 4 कीमती कम्बल, तकरीबन 50 किलो अनाज, सेलिंग फैन सहित 15 हजार नगद सहित दो लाख का समान जलकर राख हुआ है. वहीं पीड़ित यथा आशु, निरशु व राजेश व मां मीना देवी घटना के बाद काफी सदमे में है. वहीं बच्चों का कहना है मां लोगों के घर मेहनत मजदूर कर हमलोग का परिवरिश करती है. पिता पांच वर्ष से घर से लापता है. पीड़ित परिवार को दो जून की रोटी और रहने के लिये छत की समस्या उत्पन्न हो गयी है.
—————




Recent Comments