विवेक कुमार की रिपोर्ट:-
चनपटिया : सेंट्रल बैंक शाखा के नीचे स्थित एटीएम करीब एक माह से बंद पड़ा है।चनपटिया में इस बैंक का यह एकमात्र एटीएम है।मशीन खराब होने से नए एटीएम कार्डधारकों को कार्ड एक्टिवेट करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।तकनीकी खराबी होने के बाद से एटीएम से राशि नहीं निकल रही है।बैंक प्रबंधन ने यहां एटीएम बंद होने का सूचना बोर्ड भी नही लगाया है ऐसे में उपभोक्ताओं को भ्रमित होना पड़ रहा है।बैंक से मिली जानकारी के अनुसार एटीएम में तकनीकी खराबी आ गई थी इसके बाद से बंद है।जबकि इस एटीएम को उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए शीघ्र चालू कराया जाना चाहिए।यहां राशि आहरित करने के लिए न केवल स्थानीय बल्कि मुख्य मार्ग होने के कारण बस स्टैण्ड उतरने वाले अन्य शहरों के लोग भी पहुंचते हैं।एटीएम मशीन खराब होने के कारण उन यात्रियों को परेशानी होती है जो शहर से अनजान हैं।इस पूरे मामले में सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक का कहना है कि बैंक द्वारा मुंबई सेंटर पर सूचना देकर एटीएम की खराबी के बारे में बता दिया गया है।वहां से टीम आने के बाद ही सुधार कार्य किया जा सकेगा।बैंक लगातार कंपनी के संपर्क में लगी हुई है।
*अधिकांश एटीएम का हाल खराब*
शहर में अलग-अलग बैंक के 5 से अधिक एटीएम लगे हुए है।कुछ एटीएम को छोड़कर अधिकांश कब बंद हो जाते है या फिर इनमें नोट खत्म हो जाते है उपभोक्ताओं को पता ही नहीं चलता है।यहां रुपए निकालने पहुंचने पर पता चलता है या फिर यही पर लगे बोर्ड से जानकारी मिलती है।कुछ एटीएम तो बंद रहने के लिए ही पहचाने जाने लगे हैं जैसे बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम मशीन ही हटा लिया गया है।ऐसे में उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ता है।इसके साथ ही अधिकांश एटीएम पर सुरक्षा के भी कोई इंतजाम नहीं है।एटीएम रूम हो या फिर बैंक लाखों रुपए की लागत से खरीदी हुई एसी बंद पड़ी रहती है।लोगों की माने तो बैंक प्रबन्धक के सांठ-गांठ से एसी बंद रहते हुए भी बिल की वसूली संबंधित विभाग से कर ली जाती है।





Recent Comments