परसा(सारण): -भेल्दी थाना क्षेत्र के सोनहो बजार स्तिथ अशोक किराना दुकान सेआलू प्याज के थोक दुकान में बुधवार की देर रात्री में अचानक हुई अगलगी की घटना में 1.5 लाख नगद खाता बही अन्य आवश्यक कागजात समेत दो लाख से ज्यादा मूल्य की किराना सामान जलकर नष्ट हो गया।परसा थाना क्षेत्र के सगुनी गाँव निवासी दूकानदार सत्यनारायण राय का पुत्र अशोक राय को आस पास के ग्रामीणों द्वारा फोन से दुकान में अगलगी की सूचना दिया गया।अगलगी की सूचना मिलते ही दुकानदार आनन फानन में दूकान पहुँचा।तब तक सब कुछ जलकर नष्ट हो चूका था।दूकानदार द्वारा अगलगी की सूचना भेल्दी थाना को दिया गया।जिसपर पहल करते हुए पुलिस ने घटना स्थल पहूंच की जनकारी लिया।और उचित करवाई करने की अश्वशन दिया।अगलगी की घटना के सम्बन्ध में दूकानदार ने बताया कि अगलगी की घटना की पुष्टि नही है।दूकान में बिजली कनेक्शन नही है।दीप और अगरबत्ती भी नही जलाया गया था।घटना को लेकर दूकानदार द्वारा थाना को लिखित आवेदन दिया गया।घटना को लेकर कई प्रकार की चार्य किया जा रहा है।