छपरा। शुक्रवार को सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी के पहल पे गैस पाइप लाइन का सोनपुर में विधिवत उद्घाटन कर पहला कनेक्शन बाबा हरिहरनाथ मंदिर में देकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अध्यक्ष मुकेश सिंह, सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह,भाजपा जिला उपाध्यक्ष लालबाबू कुशवाहा, पूर्व नगर अध्यक्ष विनोद सम्राट,वार्ड पार्षद राजीव मुनमुन,राजेश,शैलेश,विवेक,राहुल,जयंत राज,सहित अनेक लोग उपस्थित थे, इस अवसर पर लोगो ने बताया कि यह बिहार का पहेला जिला हैं जहाँ पाइप लाइन से हर घर गैस कनेक्शन मिल रहा है, इससे अब आग लगने की समस्या भी समाप्त हो जायेगी और लोगो को जहां पहले 1000 में गैस मिलता था वह अब उससे सस्ता गैस भी मिलने लगे गा, और लोगो की पैसे की भी बचत होगी।इस कार्य के लिए सांसद राजीव प्रताप रूडी को धन्यवाद दिया।