इलाजरत बाइक सवार जख्मी

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी ठोकर,पुत्र की मौत

छपरा : छपरा जिले के मढौरा प्रखंड अंतर्गत गौरा- तेजपुरवा पथ पर अगहरा के गाव के समीप किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को ठोकर मार दी।जिससे दोनों पिता-पुत्रगंभीर जख्मी हो गए।वहीं जख्मी पुत्र गौरा निवासी 18 वर्षीय भोली कुमार उर्फ मंटू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिता उपेंद्र मांझी बुरी तरह जख्मी हालात में स्थानीय लोगो के प्रयास से छपरा सदर अस्पताल पहुँचाया गया।जहा 38 वर्षीय उपेंद्र मांझी का इलाज चल रहा है।घटना के सम्बंध में परिजनों ने बताया कि पंचायत के ही पैक्स सदस्य के नामांकन में पिता पुत्र पहुँचे थे। जहा से लौटते वक्त दोपहर में अगहरा गाव के चवर में टर्निंग पॉइंट के समीप आये की सामने से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी।

सड़क सुरक्षा की बात करे तो भोली अपने साथ हेलमेट भी ले गया था, लेकिन वह मढौरा से लौटते वक्त हेलमेट को भी गाड़ी में ही टांग रखा था, यदि वह हेलमेट लगाया होता तो शायद उसके सिर में ज्यादा चोटे नही आती जिससे उसकी जान बच सकती थी,