दैनिक खोज खबर/सोनपुर। सोनपुर थाना क्षेत्र के अलग अलग कांड के आरोपी क़ो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस बात की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि बदुराही, भरपुरा और चोसियां गांव में छापेमारी कर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न मामलों में फरार चल रहे सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सिविल कोर्ट से निर्गत वारंट के आलोक में पॉक्सो एक्ट के मामले में सोनपुर थाने के भरपुरा पंचायत के चौसियां के अमरेन्द्र कुमार के अलावा विभिन्न मामलों में फरार चल रहे भरपुरा के रंजीत पासवान, अजय पासवान, जगरनाथ पासवान, बदुराही के राकेश राय, मनीष राय व पंकज राय को गिरफ्तार कर छपरा जेल भेज दिया गया।