दैनिक खोज खबर/सोनपुर । सोनपुर—छपरा रेलखंड पर परमानंदपुर स्टेशन से पहले गोविन्दचक के नजदीक गुरुवार को रेल ट्रैक के किनारे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में युवक के चलती ट्रेन से गिरने की आशंका जताई जा रही है।
सूचना मिलने पर सोनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। मृतक काले रंग के पेट एवं फुल शर्ट कलर पहने हुए हैं व गले में सफेद रंग के गमछा ओढ़े हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी।
सोनपुर थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।