अपराधी के पास से 2 पिस्टल ,2 मोबाइल, 7 जिंदा कारतूस,1 मोटरसाइकिल पुलिस ने किया बरामद

सोनपुर । सोनपुर के डीआरएम कार्यालय स्थित पीएनबी शाखा में में 13 अप्रैल 23 को दो होमगार्ड के जवानों को गोलीमार 13 लाख रुपये से अधिक की राशि को बैंक लूटने की घटना को अंजाम देने वाले दो और आरोपीयों को सारण पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।इस बात के जनकारी सारण एसपी डॉ गौरब मंगला से कांड के उद्भेदन करते हुए शनिवार को यह भी बताया कि 2 गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम गौतम कुमार पिता त्रिवेणी साह घर चकसाले थाना लालगंज जिला वैशाली एवं विकास कुमार पिता रामबाबू सिंह घर मथुरापुर केशदेव थाना लालगंज जिला वैशाली के निवासी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से पुलिस ने घटना को अंजाम देने के लिए प्रयोग में लाई गई 2 पिस्टल, 7 जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त 1 मोटरसाइकिल एवं 2 मोबाइल बरामद किए हैं।
इस मामले में पुलिस द्वारा अब तक 5 आरोपियों को गिरफतार कर लिया गया है। वहीं इस घटना में शामिल तीन अन्य आरोपियों को सारण पुलिस बैंक लूट की घटना होने के दस दिन के अंदर ही गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है।
सोनपुर में होमगार्ड के जवानों को गोलीमार कर पंजाब नेशनल बैंक में लूट की घटना घटित होने के बाद पुलिस द्वारा एक स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया। एसआईटी को अनुसंधान के क्रम में पता चला कि घटना में शामिल गैंग के सदस्यों द्वारा 27 फरवरी 2023 को लखीसराय जिले के एक ग्रामीण बैंक में भी बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया गया था । तदोपरांत लखीसराय पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं अन्य माध्यमों के सहारे घटना का खुलासा किया गया था। जिसके तहत सोनपुर के पंजाब नेशनल बैंक में बैंक लूटने, घुसे पांच आरोपियों में से दो आरोपी मोहम्मद जिशान पिता मोहम्मद सलीम निवासी कुरहा बाजार थाना साहेबपुर कमाल जिला बेगूसराय, एवं दुसरा आरोपी मोहम्मद मुमताज पिता मोहम्मद दाऊद निवासी कुरहा बाजार थाना साहेबपुर कमाल जिला बेगूसराय को सोनपुर एसआईटी द्वारा बेगूसराय से एवं तीसरे अपराधी सुजित कुमार पिता नवल यादव निवासी दियरा थाना कासिम बाजार जिला मुंगेर को लखीसराय पुलिस द्वारा हरियाणा से गिरफ्तार किया गया था। बैंक लूटने का षड्यंत्र रचने एवं घटना में शामिल अन्य आरोपियों अनिल झा उर्फ रौकी उर्फ बंटी पिता ओमप्रकाश झा निवासी अरेर थाना अरेर जिला मधुबनी एवं कुंदन कुमार पिता दिनेश यादव निवासी हे दियरा थाना कासिम बाजार जिला मुंगेर को भी गिरफ्तार किया गया था। उक्त पांचों आरोपी लखीसराय में ग्रामीण बैंक लूटने की घटना में भी शामिल रहे थे। बैंक लूटने वाली इस गैंग का सरगना वैशाली जिले का रहने वाला एक आरोपी हैं जो वर्तमान में बंगाल जेल में बंद हैं और जेल से ही गिरोह का संचालन कर रहा था। मामले में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छपमारी की जा रही है ।